ईजीओएम ने नीलामी में नहीं बिके स्पैक्ट्रम की कीमत 30% तक घटाई

एक अंतर मंत्रालय समूह ने शुक्रवार को चार सर्कलों के लिए 1,800 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम के लिए आधार मूल्य में 30 फीसदी कटौती करने की सिफारिश की। पिछले महीने हुई नीलामी में इन स्पेक्ट्रम की बिक्री नहीं हो सकी थी।

चार सर्किल हैं दिल्ली, मुम्बई, कर्नाटक और राजस्थान।

मंत्रियों के अधिकार प्राप्त समूह (ईजीओएम) ने 1,800 मेगाहर्ट्ज की बिक्री के साथ ही दिल्ली, मुम्बई और कोलकाता में 900 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम की भी नीलामी करने का फैसला किया गया।

बैठक के बाद संचार मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा, "ईजीओएम ने चार सर्कलों में 1,800 मेगाहर्ट्ज और मुम्बई, कोलकाता तथा दिल्ली में 900 मेगाहर्ट्ज सर्कलों की नीलामी करने का फैसला किया है।"

लेखक NDTV Profit Desk