भारत की 7.5 प्रतिशत की वृद्धि दर नहीं सुधार पाई जीवनस्तर : विकास अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज

भारत की पिछले 12 साल की औसतन 7.5 प्रतिशत की वृद्धि दर आम आदमी के जीवन में महत्वपूर्ण सुधार लाने में नाकाम रही है। यह बात जाने-माने विकास अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज ने आज कही।

प्रतीकात्मक तस्वीर

भारत की पिछले 12 साल की औसतन 7.5 प्रतिशत की वृद्धि दर आम आदमी के जीवन में महत्वपूर्ण सुधार लाने में नाकाम रही है। यह बात जाने-माने विकास अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज ने आज कही।

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 12 साल से करीब 7.5 प्रतिशत रही है और इस औसत में थोड़ा बहुत बदलाव हुआ है।’’ द्रेज ने कहा, ‘‘कुछ ही देशों की प्रगति इतने लंबे समय तक इतनी तेज रही है और साथ ही जीवनशैली की गुणवत्ता में सुधार इतना सीमित रहा है।’’ संप्रग की राष्ट्रीय सलाहकार परिषद के पूर्व सदस्य द्रेज, जो अब रांची विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के विजिटिंग प्रोफेसर हैं, ने कहा कि पिछले दो साल की वृद्धि दर इसी दायरे में है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह एक तरह की उपलब्धि है क्योंकि वैश्विक अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन इस वक्त अच्छा नहीं है।’’ भारत में भूख, अकाल और नरेगा जैसे मुद्दों पर विस्तृत शोध करने वाले द्रेज ने कहा, ‘‘मुख्य मुद्दा, वृद्धि दर जो बढ़ भी सकता है और नहीं भी, को और अधिक बढ़ाना नहीं है बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि वृद्धि से लोगों के जीवन-स्तर में सुधार हो।’’

भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि वित्त वर्ष 2015-16 में 7.6 प्रतिशत थी।

लेखक Bhasha
जरूर पढ़ें
1 FIIs ने की 1,617 करोड़ रुपये की खरीदारी, देश का फॉरेक्स रिजर्व बढ़कर $644.15 बिलियन
2 Lok Sabha Elections 2024: ड्रीम सिटी में 2047 का सपना लेकर आया हूं, हमने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला: PM
3 10 Years Of PM Modi: ग्लोबल डिफेंस स्पेंडिंग में बढ़ी भारत की हिस्सेदारी; कितने आत्मनिर्भर हुए हम?