सरकारी बैंकों में होगी बंपर वैंकेंसी, दो साल में 80,000 कर्मचारी हो जाएंगे रिटायर

भारतीय स्टेट बैंक सहित सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में दो साल में करीब 80,000 अधिकारी और कर्मचारी रिटायर हो जाएंगे। इन बैंकों में इस दौरान बड़ी संख्या में रिक्तियां होंगी।

प्रतीकात्मक चित्र

भारतीय स्टेट बैंक सहित सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में दो साल में करीब 80,000 अधिकारी और कर्मचारी रिटायर हो जाएंगे। इन बैंकों में इस दौरान बड़ी संख्या में रिक्तियां होंगी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इन बैंकों में 39,756 अधिकारी कर्मचारी चालू वित्त वर्ष में रिटायर हो रहे हैं। इनमें 19,065 अधिकारी और 14,669 लिपिक श्रेणी के कर्मचारी शामिल हैं। इसके अलावा 6,022 उप कर्मी भी इस साल रिटायर हो जाएंगे। अगले वित्त वर्ष में भी 39,000 कर्मचारी रिटायर हो जाएंगे। उनमें 18,506 अधिकारी और 14,458 लिपिक संवर्ग के होंगे।

देश में एसबीआई, आईडीबीआई बैंक और भारतीय महिला बैंक सहित कुल 22 सरकारी बैंक हैं। एसबीआई के पांच सहायक बैंक हैं। चूंकि मध्यम वर्ग के कर्मचारियों के स्तर पर बड़ी संख्या में पद रिक्त हो रहे हैं, ऐसे में वित्त मंत्रालय मध्यम स्तर पर नियुक्ति के लिए कुछ लचीलापन प्रदान करने की सोच रहा है। फिलहाल ये बैंक अनुबंध के आधार पर नियुक्ति कर सकते हैं।

पिछले हफ्ते वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा था कि बैंक कैंपस नियुक्ति करना चाहते हैं, लेकिन इसमें कुछ कानूनी अड़चनें हैं। उन्होंने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट का इस बारे में एक आदेश है जिससे सरकारी बैंकों को इन नियुक्तियों के लिए खुली लचीलापन देने में मुश्किल है।

लेखक Reported by Bhasha