जून तिमाही में अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी विल्मर के वॉल्यूम में स्थिर ग्रोथ देखने को मिली है. फूड और खाद्य तेल की स्थिर डिमांड की वजह से वॉल्यूम में ये ग्रोथ देखने को मिली है. हालांकि खाद्य तेल की कीमतों में आई तेज गिरावट की वजह से कंपनी की आय में कमी देखने को मिली है.
फॉर्च्यून ब्रांड के नाम से प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी अदाणी विल्मर की आय साल-दर-साल 12.2% गिरी है और 12,928.08 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है. ब्लूमबर्ग के एनालिस्ट पोल में कंपनी को 14,990.6 करोड़ रुपये की आय का अनुमान था.
इस तिमाही में कंपनी के सभी सेगमेंट्स को मिलाकर वॉल्यूम में 25% की ग्रोथ देखने को मिली है. खाद्य तेल की कीमतों में आई गिरावट के बीच महंगी इन्वेंट्री की वजह से कंपनी के मुनाफे पर असर देखने को मिला है.
अदाणी विल्मर Q1 नतीजे (कंसो, YoY)
- 197.83 करोड़ के मुनाफे के मुकाबले 59.71 करोड़ रुपये रुपये का घाटा (211.65 करोड़ के मुनाफे का अनुमान था)
- आय 12.2% घटी, 14,724.09 करोड़ से घटकर 12,928.08 करोड़ रुपये (14,990.6 करोड़ रुपये का अनुमान था)
- EBITDA 70.6% घटा, 443 करोड़ से घटकर करोड़ रुपये (496.55 करोड़ रुपये का अनुमान था)
- मार्जिन 3% से घटकर 1% (3.3% का अनुमान था)
बुधवार को नतीजों के बाद अदाणी विल्मर का शेयर BSE पर 3.1% की गिरावट के साथ 400.4 पर बंद हुआ.