आदित्य बिड़ला कैपिटल ने मंगलवार को कहा कि उसकी सहायक इकाई आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी ने पूंजी बाजार नियामक सेबी के पास एक ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP ) जमा किया है, जिसके साथ उसकी आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) की प्रक्रिया शुरू हो गई है. आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी लिमिटेड (ABSLAMC) ने 19 अप्रैल 2021 को डीआरएचपी जमा किया.
ADVERTISEMENT
आदित्य बिड़ला कैपिटल ने शेयर बाजार को बताया कि उसने एबीएसएलएएमसी के पांच रुपये अंकित मूल्य के 28,50,880 इक्विटी शेयरों को बेचने की मंजूरी दी है। इसके अलावा सन लाइफ (इंडिया) एएमसी ने 3,60,29,120 शेयरों को बेचने की मंजूरी दी है. इस तरह आईपीओ के तहत ABSLAMC Ltd के 13.50 प्रतिशत चुकता शेयर पूंजी की पेशकश की जाएगी.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)