एयर इंडिया (Air India) ने उड़ान योजना के तहत शिमला-नयी दिल्ली उड़ान के लिए बुकिंग शुरू की

एयर इंडिया ने कहा कि उसने क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना (आरसीएस) के तहत पहली उड़ान के लिए बुकिंग शुरू की है.

एयर इंडिया ने उड़ान योजना के तहत शिमला-नयी दिल्ली उड़ान के लिए बुकिंग शुरू की (फाइल फोटो)

एयर इंडिया ने कहा कि उसने क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना (आरसीएस) के तहत पहली उड़ान के लिए बुकिंग शुरू की है.

इस उड़ान का परिचालन उसकी अनुषंगी एलांयस एयर शिमला-नयी दिल्ली मार्ग पर करेगी. इस योजना के तहत पहली उड़ान का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 अप्रैल को कर सकते हैं.

इस योजना के तहत देश के 45 से अधिक उन हवाई अड्डों को जोड़ा जाएगा जहां अभी सेवा नहीं है या कम है.
 
लेखक NDTV Profit Desk