त्योहारी मौसम में एयर इंडिया के टिकटों पर 15 प्रतिशत की छूट

एयर इंडिया की 'जल्दी−जल्दी' नाम की इस स्कीम में एडवांस एयर टिकट खरीदने वालों को 15 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

आगामी त्योहारों के मौसम को देखते हुए एयर इंडिया अपनी घरेलू फ्लाइट्स में अपने यात्रियों के लिए एक नई स्कीम लॉन्च कर रहा है। 'जल्दी−जल्दी' नाम की इस स्कीम में एडवांस एयर टिकट खरीदने वालों को 15 प्रतिशत की छूट मिलेगी। यह स्कीम यात्रा के दिन से कम से कम 30 दिन पहले टिकट खरीदने पर ही लागू होगी।

बढ़ते एयर फेयर की वजह से कम हो रहे मुसाफिरों को देखते हुए यह स्कीम यात्रियों की जेब का भी ख्याल रखेगी। इस स्कीम के तहत मुंबई से गोवा जाने की टिकट 2970, मुंबई से दिल्ली 4931 और कोलकाता से दिल्ली जाने का एयरफेयर 4818 रुपये का मिलेगा।

लेखक NDTV Profit Desk