एयर एशिया की सभी उड़ानों में सैमसंग नोट-7 ले जाने पर लगा प्रतिबंध

मलेशिया की एयरलाइन समूह एयर एशिया ने सुरक्षा संबंधी चिंता के कारण अपने सभी उड़ानों पर सैमसंग ग्लैक्सी नोट 7 स्मार्टफोन को ले जाने पर रोक लगा दी है. यह एयर एशिया इंडिया द्वारा संचालित उड़ानों पर भी लागू होगा.

एयर एशिया इंडिया द्वारा संचालित उड़ानों में भी यह रोक लागू होगी

मलेशिया की एयरलाइन समूह एयर एशिया ने सुरक्षा संबंधी चिंता के कारण अपने सभी उड़ानों पर सैमसंग ग्लैक्सी नोट 7 स्मार्टफोन को ले जाने पर रोक लगा दी है. यह एयर एशिया इंडिया द्वारा संचालित उड़ानों पर भी लागू होगा.

एयर एशिया की विज्ञप्ति के अनुसार यह प्रतिबंध रविवार आधीरात से प्रभावी होगा. हाल ही में अमेरिकी परिवहन विभाग के इस प्रकार के प्रतिबंध के बाद एयर एशिया ने यह फैसला किया है.

दक्षिण कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग ने जुलाई में ग्लैक्सी नोट 7 पेश किया था, लेकिन इसके अधिक गर्म होने और आग लगने की घटना के बाद कंपनी इस उत्पाद को जारी करना फिलहाल रोक दिया है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

लेखक Bhasha