सरकार ने एयरपोर्ट पर कार पार्किंग फीस की छूट 28 नवंबर तक बढ़ाई

500 और 1000 रुपये के नोटों को प्रतिबंधित किए जाने के बाद लोगों के सामने नकदी की कमी को देखते हुए सरकार ने हवाई अड्डों की पार्किंग में शुल्क छूट की व्यवस्था एक सप्ताह के लिए बढ़ा दी है.

प्रतीकात्मक चित्र

500 और 1000 रुपये के नोटों को प्रतिबंधित किए जाने के बाद लोगों के सामने नकदी की कमी को देखते हुए सरकार ने हवाई अड्डों की पार्किंग में शुल्क छूट की व्यवस्था एक सप्ताह के लिए बढ़ा दी है.

अब यह छूट 28 नवंबर तक लागू रहेगी. शुरुआत में यह छूट 14 नवंबर की मध्य रात्रि से शुरू होकर एक सप्ताह के लिए थी. नागर विमानन मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि पार्किंग शुल्क में छूट अब 28 नवंबर की मध्य रात्रि तक कर दी गई है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

लेखक Bhasha