भेल के सीएमडी का कार्यभार संभाला अतुल सोबती ने

अतुल सोबती ने शुक्रवार को सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उपकरण कंपनी भेल के चेयरमैन तथा प्रबंध निदेशक (सीएमडी) का कार्यभार संभाल लिया।

अतुल सोबती ने शुक्रवार को सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उपकरण कंपनी भेल के चेयरमैन तथा प्रबंध निदेशक (सीएमडी) का कार्यभार संभाल लिया।

भेल के बयान में कहा गया है कि सोबती (56) ने सीएमडी का कार्यभार संभाला। सरकार ने पिछले साल सितंबर में सोबती को पांच साल के लिए भेल का सीएमडी नियुक्त करने को मंजूरी दी थी।

लेखक Bhasha