सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें 'निराशाजनक' : भारतीय मजदूर संघ

आरएसएस से संबद्ध संगठन भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) ने गुरुवार को सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को 'निराशाजनक' बताया और कहा कि इससे योग्य व्यक्ति देश से बाहर चले जाएंगे।

प्रतीकात्मक तस्वीर

आरएसएस से संबद्ध संगठन भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) ने गुरुवार को सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को 'निराशाजनक' बताया और कहा कि इससे योग्य व्यक्ति देश से बाहर चले जाएंगे।

बीएमएस के महासचिव वीरेश उपाध्याय ने कहा, 'सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट निराशाजनक है, इसका निर्धारण लाभ बहुत कम है, इससे योग्य लोग विदेश जाएंगे और इसका अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ेगा।'

उन्होंने कहा कि आज शाम सरकार को सौंपी गई सिफारिशें बताती हैं कि न्यूनतम और अधिकतम में बहुत अंतर है। उन्होंने कहा, 'इसने विसंगतियों पर भी गौर नहीं किया है।'

लेखक Bhasha