संसद का बजट सत्र 7 जुलाई से हो सकता है शुरू

दोनों बजट को जुलाई के आखिर तक संसद की मंजूरी मिलनी जरूरी है, क्योंकि लोकसभा की तरफ से पारित लेखानुदान की समय सीमा जुलाई के आखिर तक खत्म हो जाएगी।

संसद का बजट सत्र 7 जुलाई से शुरू हो सकता है। बताया जा रहा है कि यह सत्र करीब एक महीने तक चलेगा। केंद्रीय कैबिनेट संसद सत्र के कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए आज होने वाली बैठक में विचार कर सकती है।
 
माना जा रहा है कि बजट सत्र के पहले हफ्ते में आर्थिक सर्वेक्षण, रेल बजट और आम बजट पेश किया जा सकता है। दोनों बजट को जुलाई के आखिर तक संसद की मंजूरी मिलनी जरूरी है, क्योंकि लोकसभा की तरफ से पारित लेखानुदान की समय सीमा जुलाई के आखिर तक खत्म हो जाएगी।

लेखक NDTV Profit Desk