सरकारी कार्य्रकमों की ऑडिट के लिए संसाधनों सै लैस नहीं कैग : मोंटेक

आहलूवालिया ने कहा, अगर वे यह काम (निष्पादन ऑडिट) करने जा रहे हैं तो यह कुछ चार्टर्ड एकाउंटेंटों का काम नहीं है। तब उन्हें (कैग) को अधिक अर्थशास्त्री, अभियंता, समाज विज्ञानी नियुक्त करने होंगे।

योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह आहलूवालिया ने कहा कि कैग सरकारी कार्य्रकमों की ऑडिट का काम करने के लिए उपयुक्त संसाधनों से लैस नहीं है।

आहलूवालिया ने एक टीवी चैनल से कहा, अगर वे यह काम (निष्पादन ऑडिट) करने जा रहे हैं तो यह कुछ चार्टर्ड एकाउंटेंटों का काम नहीं है। तब उन्हें (कैग) को अधिक अर्थशास्त्री, अभियंता, समाज विज्ञानी नियुक्त करने होंगे।

उन्होंने कहा, कैग की संवैधानिक भूमिका है, लेकिन उससे वित्तीय ऑडिट की अपेक्षा रहती है। निसंदेह वे प्रशिक्षित चार्टर्ड एकाउंटेंट या लागत एकाउंटेंट हैं।

योजना आयोग में हाल ही में गठित स्वतंत्र आकलन कार्यालय (आईईओ) की जरूरत के सवाल पर उन्होंने कहा, स्वतंत्र आकलन वित्तीय ऑडिट के बारे में नहीं है, बल्कि यह निष्पादन ऑडिट भी है। यह नीति आडिट है।

लेखक NDTV Profit Desk