कोयला ब्लॉक घोटाला : बिड़ला के खिलाफ क्लोजर रिपोर्ट दाखिल

सीबीआई ने यहां एक अदालत में कोयला ब्लॉक आवंटन घोटाले में उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला और अन्य के खिलाफ क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की। सीबीआई ने गुरुवार को विशेष न्यायाधीश भरत पराशर की अदालत में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की, जिसकी सुनवाई एक सितंबर को होगी।

फाइल फोटो

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने यहां एक अदालत में कोयला ब्लॉक आवंटन घोटाले में उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला और अन्य के खिलाफ क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की।

सीबीआई ने गुरुवार को विशेष न्यायाधीश भरत पराशर की अदालत में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की, जिसकी सुनवाई एक सितंबर को होगी।

कोयला ब्लॉक आवंटन घोटाले में आपराधिक षडयंत्र के आरोप में कुमार मंगलम बिड़ला के खिलाफ एजेंसी ने अक्टूबर 2013 में प्राथमिकी दर्ज की थी।

सीबीआई ने आदित्य बिड़ला समूह और उसकी समूह कंपनी हिंडाल्को के प्रतिनिधि के रूप में बिड़ला पर मामला दर्ज किया था।

लेखक NDTV Profit Desk