नई दवा नीति, एफडीआई के खिलाफ देश भर में केमिस्टों की हड़ताल

ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रग्स ने देश के अलग-अलग शहरों में प्रदर्शन करने की भी तैयारी की है। दिल्ली में अस्पतालों की दवा की दुकानों पर इस बंद का असर नहीं होगा।

नई दवा नीति और एफडीआई के खिलाफ दवाइयों के थोक और खुदरा दुकानदार देशव्यापी हड़ताल पर हैं। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रग्स ने देश के अलग-अलग शहरों में प्रदर्शन करने की भी तैयारी की है।

संगठन का दावा है कि हड़ताल के दौरान दौरान देश में करीब 7.5 लाख दवा दुकानें बंद रहेंगी। हालांकि ड्रग्स से जुड़े कुछ एसोसिएशन बंद के खिलाफ हैं। दिल्ली में अस्पतालों की दवा की दुकानों पर इस बंद का असर नहीं होगा।

लेखक NDTV Profit Desk