साइरस मिस्त्री 28 दिसंबर को टाटा मोटर्स के चेयरमैन का पद संभालेंगे

टाटा मोटर्स ने साइरस मिस्त्री को नया चेयरमैन नियुक्त किया है। मिस्त्री 28 दिसंबर को समूह के प्रमुख रतन टाटा के सेवानिवृत्त होने के बाद टाटा मोटर्स के चेयरमैन का पद संभालेंगे।

टाटा मोटर्स ने साइरस मिस्त्री को नया चेयरमैन नियुक्त किया है। मिस्त्री 28 दिसंबर को समूह के प्रमुख रतन टाटा के सेवानिवृत्त होने के बाद टाटा मोटर्स के चेयरमैन का पद संभालेंगे।

कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘‘टाटा मोटर्स के निदेशक मंडल ने आज साइरस मिस्त्री को चेयरमैन नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 28 दिसंबर से प्रभावी होगी।’’ इसके अलावा निदेशक मंडल ने रतन टाटा को ‘मानद’ चेयरमैन बनाने का फैसला भी किया। इससे पहले मिस्त्री को कंपनी में डिप्टी चेयरमैन के रूप में शामिल किया गया था।

लेखक NDTV Profit Desk