डीडीए की आवास योजना का ड्रॉ मंगलवार दोपहर 12 बजे

डीडीए की महत्वाकांक्षी 'आवासीय योजना 2014' के तहत विभिन्न श्रेणियों के 25 हजार से अधिक फ्लैटों के लिए होने वाला ड्रॉ मंगलवार दोपहर 12 बजे होगा।

डीडीए की महत्वाकांक्षी 'आवासीय योजना 2014' के तहत विभिन्न श्रेणियों के 25 हजार से अधिक फ्लैटों के लिए होने वाला ड्रॉ मंगलवार दोपहर 12 बजे होगा।

इसे ddadrawlive.in पर लाइव देखा जा सकेगा। ड्रॉ के दौरान आईआईटी दिल्ली, रिटायर्ड जज और सी डैक के लोग मौजूद रहेंगे।

इससे पहले तकनीकी कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया था। इस ड्रॉ में साढ़े 10 लाख से अधिक आवेदकों की किस्मत का फैसला होगा।

लेखक NDTV Profit Desk