दिल्ली मेट्रो सेवा 26 जनवरी को अंशत: बंद रहेगी

राष्ट्रीय राजधानी में गणतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली मेट्रो ने सुरक्षा के मद्देनजर 26 जनवरी को अपनी सेवाएं अंशत: बंद रखने का निर्णय लिया है।

फाइल फोटो

राष्ट्रीय राजधानी में गणतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली मेट्रो ने सुरक्षा के मद्देनजर 26 जनवरी को अपनी सेवाएं अंशत: बंद रखने का निर्णय लिया है।

दिल्ली मेट्रो ने गुरुवार को बताया कि केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन सुबह 6.0 बजे से दोपहर 12.0 बजे तक बंद रहेंगे, लेकिन केंद्रीय सचिवालय पर मेट्रो बदलने की सुविधा बनी रहेगी।

पटेल चौक और रेस कोर्स मेट्रो स्टेशन सुबह 9.0 बजे से दोपहर 12.0 बजे तक बंद रहेंगे। मंडी हाउस और प्रगति मैदान स्टेशन 10.45 बजे से एक घंटे के लिए लिए बंद किए जाएंगे।

ये मेट्रो स्टेशन या तो गणतंत्रता दिवस परेड के मार्ग में आते हैं, या बेहद नजदीक से गुजरते हैं।

इसके अलावा दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों पर पार्किं ग की सुविधा 25 जनवरी को अपराह्न 2.0 बजे से 24 घंटे के लिए बंद रहेंगी।

लेखक NDTV Profit Desk