महंगाई के दौर में एक और बुरी खबर, कॉमर्शियल LPG Cylinder पर मिलने वाली छूट खत्म

कॉमर्शियल एलपीजी सिलिंडर पर मिलने वाली छूट खत्म कर दी गई है. दरअसल डिस्ट्रीब्यूटर 200-300 रुपये का डिस्काउंट देते थे. शिकायतों के बाद सरकार ने ये फैसला लिया है.

महंगाई से त्रस्त जनता पर एक और मार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

एक तरफ जहां देश की जनता पहले से ही महंगाई की मार झले रही है. इसी बीच जनता के लिए एक और बुरी खबर आई है. दरअसल कॉमर्शियल एलपीजी सिलिंडर पर मिलने वाली छूट खत्म कर दी गई है. दरअसल डिस्ट्रीब्यूटर 200-300 रुपये का डिस्काउंट देते थे. शिकायतों के बाद सरकार ने ये फैसला लिया है. असल में तीनों तेल कंपनियों ने डिस्ट्रीब्यूटरों से डिस्काउंट बंद करने के लिए कहा है.

लेखक NDTV Profit Desk