Dollar vs Rupee: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में 19 पैसे की मजबूती दर्ज

Dollar vs Rupee Rate Today 23 January 2023: दुनिया की छह प्रमुख करेंसी के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की कमजोरी या मजबूती की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स (Dollar Index) 0.35 प्रतिशत घटकर 101.65 पर आ गया है.

Dollar vs Rupee Rate: पिछले कारोबारी सत्र में यानी शुक्रवार को भारतीय रुपया 81.17 के स्तर पर बंद हुआ था.

Dollar vs Rupee Rate Today: अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में 23 दिसंबर यानी सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर (US Dollar) के मुकाबले भारतीय रुपया (Indian Rupee) 19 पैसे की बढ़त के साथ 80 के स्तर पर आ गया. आपको बता दें कि सोमवार को डॉलर के कमजोर होने से रुपया दो महीने में पहली बार 80 के स्तर को पार कर गया. विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और शेयर बाजार में शुरुआती बढ़त की वजह से भी रुपये के मूल्य में तेजी आई है.

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर की तुलना में रुपया (Dollar vs Rupee Today) 80.92 पर खुला. सुबह 9:30 बजे रुपया पिछले बंद के मुकाबले 19 पैसे की बढ़त दर्ज करते हुए 80.98 पर कारोबार कर रहा था. वहीं, सुबह के कारोबार में एक बार यह 80.88 के स्तर पर पहुंच गई थी. पिछले कारोबारी सत्र में यानी शुक्रवार को भारतीय रुपया 81.17 के स्तर पर बंद हुआ था.

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख करेंसी के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की कमजोरी या मजबूती की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स (Dollar Index) 0.35 प्रतिशत घटकर 101.65 पर आ गया. जबकि हाल की तेजी के बाद ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 0.52 फीसदी गिरकर 87.17 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है.

घरेलू  शेयर बाजार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 254.24  अंकों यानी 0.42% की तेजी के साथ 60,876.01 और निफ्टी (Nifty) 90.80 अंक यानी 0.50% की बढ़त के साथ 18,118.45 पर खुला. इसके बाद भी बाजार में बढ़त बरकरार है. एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) शुक्रवार को पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता रहे. इस दौरान उन्होंने 2,002.25 करोड़ रुपये के भारतीय शेयरों की बिक्री की है.

लेखक NDTV Profit Desk