दिल्ली में आजादपुर मंडी के हड़ताली व्यापारियों पर लगा एस्मा

दिल्ली में आजादपुर मंडी के हड़ताली व्यापारियों पर एस्मा लगा दिया गया है यानी जो व्यापारी हड़ताल खत्म नहीं करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यहां तक की उनके लाइसेंस भी रद्द किए जा सकते हैं।

फाइल फोटो

दिल्ली में आजादपुर मंडी के हड़ताली व्यापारियों पर एस्मा लगा दिया गया है यानी जो व्यापारी हड़ताल खत्म नहीं करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यहां तक की उनके लाइसेंस भी रद्द किए जा सकते हैं।

दरअसल, एशिया की सबसे बड़ी आजादपुर मंडी में कारोबारी हड़ताल पर बैठ गए हैं। आशंका है कि राजधानी की दूसरी मंडियां भी काम बंद कर सकती हैं।

दिल्ली हाईकोर्ट के व्यापारियों के खिलाफ फैसले के बाद से ही ये सब्जी कारोबारी हड़ताल की तैयारी में थे। दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला किया था कि बिचौलिए छह प्रतिशत कमीशन किसानों से लेना बंद कर दें और यह कमीशन वह थोक व्यापारी और रीटेल विक्रेताओं से लें।

इस हड़ताल पर जाने से न सिर्फ दिल्ली बल्कि पूरे उत्तर भारत में फल और सब्जियों की कीमतों में बढ़ोतरी के आसार हैं और अगर यहां की दूसरी मंडिया भी हड़ताल पर जाने का फैसला करती हैं तो स्थिति और बिगड़ सकती है।

दिल्ली के खाद्य मंत्री गिरिश सोनी ने इस हड़ताल को राजनैतिक साजिश कहा है। उन्होंने कहा कि हम कोर्ट के फैसले के खिलाफ नहीं जा सकते।

लेखक NDTV Profit Desk
जरूर पढ़ें
1 क्विक डिलीवरी सेक्टर में कंपटीशन तेज करेगी ब्लिंकिट; इंस्टामार्ट और जेप्टो के इलाके में पहुंच बनाने की बड़ी योजना
2 फ्लिपकार्ट का IPO कब आएगा, जानिए वॉलमार्ट के CEO ने क्या कहा
3 बाजार में रही तेजी, निफ्टी 22,450 के करीब बंद; अधिकतर सेक्टर चढ़े
4 मासूम लवली को मिला अदाणी फाउंडेशन का सहारा, गौतम अदाणी ने ली पढ़ाई और इलाज की जिम्‍मेदारी
5 Market Closing: लगातार दूसरे दिन तेजी, निफ्टी 22,450 के करीब बंद, अधिकतर सेक्टर चढ़े