फेसबुक के सीईओ 12 महीने तक नहीं बेचेंगे शेयर

फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग का कम से कम 12 महीने तक अपने शेयर बेचने का कोई इरादा नहीं है।

फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग का कम से कम 12 महीने तक अपने शेयर बेचने का कोई इरादा नहीं है। यह बात उन्होंने बाजार को दी गई नियमित सूचना में कही।

अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग (एसईसी) के मंगलवार को जारी एक मेमो के मुताबिक जुकरबर्ग कम से कम 12 महीने में अपने 50.4 करोड़ शेयरों में से एक भी बाजार में नहीं भेजेगा और यदि वह अपना एक भी शेयर जारी करना चाहते हैं, तो उन्हें पहले से एसईसी को जानकारी देनी होगी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक फेसबुक में जुकरबर्ग के शेयरों की कीमत अभी लगभग 8.9 अरब डॉलर है।

लेखक NDTV Profit Desk