भारत में फेसबुक के 6.5 करोड़ सक्रिय उपभोक्ता

दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने गुरुवार को कहा कि भारत में इसके 6.5 करोड़ सक्रिय उपभोक्ता हो चुके हैं और दो साल पहले की तुलना में यह आठ गुना अधिक है।

दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने गुरुवार को कहा कि भारत में इसके 6.5 करोड़ सक्रिय उपभोक्ता हो चुके हैं और दो साल पहले की तुलना में यह आठ गुना अधिक है।

फेसबुक इंडिया के निदेशक (ऑनलाइन संचालन) किर्तिगा रेड्डी ने कहा, "हमें यह बताते खुशी हो रही है कि भारत में 6.5 करोड़ से अधिक लोग फेसबुक का उपयोग कर रहे हैं।" उन्होंने बताया कि यह संख्या ऐसे लोगों की है, जिन्होंने एक महीने में कम से कम एक बार फेसबुक का उपयोग किया।

रेड्डी ने भारत को फेसबुक के लिए एक बड़ा बाजार बताया और कहा कि 2010 में जब भारत का कार्यालय शुरू किया गया था तब भारत में फेसबुक के सिर्फ 80 लाख उपभोक्ता थे। उल्लेखनीय है कि फेसबुक के मुताबिक दुनिया भर में एक अरब से अधिक लोग फेसबुक का उपयोग करते हैं।

लेखक NDTV Profit Desk
जरूर पढ़ें
1 बाजार में सपाट कारोबार, निफ्टी 22,200 के करीब बंद; बैंक, FMCG लुढ़के
2 Lok Sabha Elections 2024: कंगना रनौत के पास ₹92 करोड़ की संपत्ति, पर ₹17 करोड़ का कर्ज भी; इनकम हुई कम
3 अप्रैल में म्यूचुअल फंड्स ने क्या खरीदा क्या बेचा?
4 Lok Sabha Elections 2024: 3 रैलियों के साथ महाराष्ट्र में जोर लगाएंगे PM मोदी, आज मुंबई के घाटकोपर में रोड शो