विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 295.75 अरब डॉलर हुआ

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 25 जनवरी को समाप्त सप्ताह में 7.76 करोड़ डॉलर डॉलर बढ़कर 295.75 अरब डॉलर रहा।

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 25 जनवरी को समाप्त सप्ताह में 7.76 करोड़ डॉलर डॉलर बढ़कर 295.75 अरब डॉलर रहा।

इससे पिछले सप्ताह कुल मुद्रा भंडार 58 करोड़ डॉलर घटकर 295.67 अरब डॉलर रह गया था।

रिजर्व बैंक की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार आलोच्य सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 7.93 करोड़ डॉलर बढ़कर 261.71 अरब डॉलर रही।

स्वर्ण भंडार 25 जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान 27.22 अरब डॉलर पर स्थिर रहा।

लेखक NDTV Profit Desk