ADVERTISEMENT
नई दिल्ली : कार कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी सेडान डिजायर का नया संस्करण सोमवार को पेश किया जिसकी दिल्ली शोरूम में कीमत 5.07 लाख रुपये से 7.81 लाख रुपये है।
कंपनी के बयान में कहा गया है कि नए संस्करण में फीचर, स्टाइल आदि में बदलाव किया गया है। इसके अनुसार माइलेज के हिसाब से भी नया संस्करण बेहतर है।
ADVERTISEMENT
नया डीजल संस्करण 26.59 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज देगा जो कि पूर्व संस्करण से लगभग 13 प्रतिशत अधिक है। इसी तरह पेट्रोल संस्करण की ईंधन दक्षता 20.85 किलोमीटर प्रति लीटर होगी जो कि अपेक्षाकृत 9 प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने डिजायर 2008 में पेश की थी और अब तक 9.12 लाख कारें बेच चुकी है।