अमेरिकी रइसों की सूची में पांच भारतीय मूल के, गेट्स शीर्ष पर कायम

अमेरिका के अरबपतियों की सूची में पांच भारतीय मूल के अमेरिकियों को स्थान मिला है। माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स लगातार 19वीं बार इस सूची में शीर्ष पर बने हुए हैं।

अमेरिका के अरबपतियों की सूची में पांच भारतीय मूल के अमेरिकियों को स्थान मिला है। माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स लगातार 19वीं बार इस सूची में शीर्ष पर बने हुए हैं।

सिलिकॉन वैली के उद्यमी विनोद खोसला, आईटी कंपनी सिंटेल के भारत देसाई समेत पांच भारतीय मूल के अमेरिकियों को फोर्ब्स पत्रिका के 400 अरबपतियों की सूची में स्थान मिला है। रइसों की इस सूची में माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स पहले पायदान पर डटे हुए हैं।

सूची में पहला स्थान पाने वाले 56 वर्षीय गेट्स की संपत्ति पिछले एक साल में सात अरब डॉलर बढ़कर 66 अरब डॉलर हो गई। यह लगातार 19वां वर्ष है जब गेट्स इस सूची में शीर्ष स्थान पर रहे हैं।

इसके अलावा फोर्ब्स ने भारत समेत विकासशील देशों में उनके परोपकारी कार्यों को देखते हुए गेट्स को ‘इस ग्रह का सबसे दानी पुरुष’ करार दिया है। हार्वर्ड विश्वविद्यालय से बीच में ही पढ़ाई छोड़ देने वाले गेट्स ने परोपकारी कार्यों के लिए अब तक करीब 28 अरब डॉलर दान किया है।

इस सूची में बर्कशायर हथवे के वारेन बफे को दूसरा और ओरैकल कार्प के लैरी इलिसन को तीसरा स्थान मिला है। एक साल में बफे की संपत्ति सात अरब डॉलर बढ़कर 46 अरब डॉलर जबकि एलिसन की संपत्ति आठ अरब डॉलर बढ़कर 41 अरब डॉलर हो गई।

सितंबर 2012 में दो अरब डॉलर के मालिक देसाई को बुधवार को जारी की गई वार्षिक सूची में 239वां स्थान मिला है। 59 वर्षीय देसाई 1980 में अपनी पत्नी के साथ सिंटेल की स्थापना की थी। आईआईटी मुंबई के पूर्व छात्र देसाई ने 2009 में कंपनी के कार्यकारी अधिकारी के पद से इस्तीफा दे दिया। फिलहाल वह कंपनी के अध्यक्ष हैं।

लेखक NDTV Profit Desk
जरूर पढ़ें
1 PM Modi NDTV Exclusive: प्रधानमंत्री रिकॉर्ड ऐतिहासिक जीत को लेकर आश्वस्त, कहा- लोगों के सपनों को पूरा करने के लिए करते हैं काम
2 PM Modi NDTV Exclusive: बड़े लक्ष्यों को हासिल करने के लिए PM मोदी ने दिया 4-S का मंत्र- Scope, Scale, Speed और Skill
3 स्पेशल ट्रेडिंग सेशन में बाजार में रही हल्की बढ़त, लेकिन FIIs, DIIs ने की बिकवाली
4 10 Years Of PM Modi: 17 साल से अटके GST बिल को मोदी सरकार ने सत्ता में आते ही लागू किया
5 किर्गिस्तान में विदेशी छात्रों पर हो रहे हमले; भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी