भारत में फ्रेंचाइज उद्योग के पांच साल में 140-150 अरब डॉलर का होने की संभावना : फ्रेंचाइज इंडिया

भारत में फ्रेंचाइज कारोबार के अगले पांच साल में 140-150 अरब डॉलर का होने की संभावना है. फ्रेंचाइज इंडिया ने शनिवार को जारी एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया है. रिपोर्ट ‘फ्रेंकास्ट व्हाइटपेपर ऑन फ्रेंचाइज फोरकास्ट 2023-24' के अनुसार, भारत का फ्रेंचाइज उद्योग लगभग 800 अरब रुपये का है और इसके आगामी वर्षों में सालाना आधार पर 30-35 प्रतिशत की दर से बढ़ने की संभावना है.

प्रतीकात्मक तस्वीर.

रिपोर्ट के अनुसार, भारत इस समय दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा फ्रेंचाइज बाजार है. पांच साल बाद फ्रेंचाइज उद्योग के 140-150 अरब डॉलर का होने की संभावना है. भारत में इस समय सभी क्षेत्रों में लगभग 4,600 सक्रिय फ्रेंचाइजर हैं, जो लगभग दो लाख दुकानें संचालित कर रहे हैं.

रिपोर्ट में कहा गया कि 300 से ज्यादा कंपनियां हर साल फ्रेंचाइजिंग शुरू कर रही हैं और कुल फ्रेंचाइजी में से 53 प्रतिशत बहु-इकाई वाली फ्रेंचाइजी हैं.

हालांकि, भारतीय फ्रेंचाइज बाजार अभी भी शुरुआती चरण में है, लेकिन उद्योग का राष्ट्रीय सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में लगभग दो प्रतिशत योगदान है और इसने 10 लाख नौकरियां पैदा की हैं.

लेखक NDTV Profit Desk