जीएम इंडिया ने क्रूज सेडान का उन्नत संस्करण पेश किया, कीमत 13.7 लाख

जनरल मोटर्स इंडिया ने आज शेवरले क्रूज सेडान कार का उन्नत मॉडल पेश किया। दिल्ली शो-रूम में इसकी कीमत 13.7 लाख से 16.19 लाख के बीच रखी गई है।

जनरल मोटर्स इंडिया ने आज शेवरले क्रूज सेडान कार का उन्नत मॉडल पेश किया। दिल्ली शो-रूम में इसकी कीमत 13.7 लाख से 16.19 लाख के बीच रखी गई है।

जनरल मोटर्स इंडिया के उपाध्यक्ष (बिक्री एवं विपणन एवं बिक्री बाद) राजेश सिंह ने कहा, 2009 में पेश किए जाने के बाद पूरे देश में ग्राहकों ने इस कार को खूब पसंद किया है। पूरी दुनिया में यह सबसे ज्यादा बिकने वाली शेवरले कार है। उन्होंने बताया कि शेवरले क्रूज के इस उन्नत संस्करण में नयी स्वचालित ट्रांसमिशन प्रणाली है। इसके अलावा यह ईंधन की बचत करती है। इसके बगल के दर्पणों पर मुड़ने के संकेत बल्ब दिए गए है। इसे विशेषतौर पर भारतीय सड़कों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

इन संशोधित मॉडल में छह-गति के मानवचालित एवं छह-गति के स्वचालित ट्रांसमिशन वाले संस्करण उपलब्ध कराए गए हैं। इसमें 2000 सीसी का वीसीडीआई इंजन लगा है।

कार के नए मॉडल में सामने एवं पीछे के बंपर एवं हेडलाइट्स में भी बदलाव किया गया है। इसमें अलॉय व्हील भी हैं।

लेखक NDTV Profit Desk