Gold Price Today: सोने में 133 रुपये की तेजी, चांदी 273 रुपये मजबूत

रुपये (Rupee) के मूल्य में गिरावट आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 133 रुपये की तेजी के साथ 50,907 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली गिरावट के साथ 1,850 डॉलर प्रति औंस रह गया. 

रुपये (Rupee) के मूल्य में गिरावट आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 133 रुपये की तेजी के साथ 50,907 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) ने यह जानकारी दी. इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,774 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. चांदी की कीमत भी 273 रुपये बढ़कर 61,535 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 61,262 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में गुरुवार को डॉलर (Dollar) के मुकाबले रुपया आठ पैसे की गिरावट के साथ 77.76 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ जिसका कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आना और विदेशी निवेशकों की पूंजी बाजार से सतत धन निकासी है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली गिरावट के साथ 1,850 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी का भाव 21.95 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रहा. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज- कॉमेक्स में गुरुवार को सोने का हाजिर भाव 0.15 प्रतिशत नीचे चल रहा था.''


इसे भी पढ़ें Gold Price Today : गिरावट के बीच 50,000 रुपये के ऊपर चल रहा 10 ग्राम सोना; चेक कर लें लेटेस्ट रेट

Gold Price Today : सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी, खरीदने से पहले चेक करें प्राइस

Gold Price Today : गोल्ड गिरावट के बावजूद 50,000 के ऊपर, चांदी की चमक भी फीकी; देखें लेटेस्ट प्राइस

इसे भी देखें :गोल्‍ड खरीदने का सुनहरा मौका, 11 हजार रुपये सस्ता हुआ सोना

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक NDTV Profit Desk