Gold Price Today : डॉलर में तेजी से सोना गिरा, लेकिन 48,000 के ऊपर चल रहे हैं दाम, ये है लेटेस्ट प्राइस

Gold, Silver Price Today on 26th October, 2021 : डॉलर इंडेक्स में तेजी आने के बाद आज सोने-चांदी के अंतरराष्ट्रीय दामों में गिरावट आ गई है. यही ट्रेंड घरेलू बाजार में भी दिख रहा है. सोना पिछले कई सत्रों से लगातार मजबूती दिखा रहा था. घरेलू बाजार में इसकी कीमत 48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर के पार पहुंच गई है. हालांकि, आज इसमें गिरावट दर्ज हुई है.

Gold Price : सोने-चांदी की कीमतों में आज आई गिरावट.

पिछले कारोबारी सत्र में डॉलर इंडेक्स में तेजी आने के बाद बुलियन मार्केट में इसका असर दिख रहा है. मंगलवार यानी 26 अक्टूबर, 2021 को सोने-चांदी के अंतरराष्ट्रीय दामों में (Gold International Price) गिरावट आ गई है. यही ट्रेंड घरेलू बाजार में भी दिख रहा है. सोना पिछले कई सत्रों से लगातार मजबूती दिखा रहा था. घरेलू बाजार में इसकी कीमत 48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर के पार पहुंच गई है. हालांकि, आज इसमें गिरावट दर्ज हुई है. आज सुबह 09.28 पर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने में 0.11 फीसदी या 52 रुपये की गिरावट आई थी और ये 48,148 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. इसके पिछले सत्र में यह 48,200 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था. इस दौरान चांदी में 0.27 फीसदी या 180 रुपये की गिरावट आई थी और यह 65,959 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बना हुआ था. पिछले सत्र में यह 66,139 रुपये प्रति केजी पर बंद हुआ था.

अगर GoldPrice.org पर देखें तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय समयानुसार सुबह 09.32 पर MCX पर गोल्ड में 0.26  फीसदी की गिरावट दर्ज हो रही थी और धातु 1803.25 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. वहीं, चांदी 0.57 फीसदी की गिरावट के साथ 24.41 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर थी.

रुपया हुआ है कमजोर

बता दें कि सोमवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.98 रुपये पर कमजोर खुला था और कारोबार के दौरान यह 74.97 से 75.10 रुपये के दायरे में रहा था. अंत में पिछले कारोबारी सत्र के बंद भाव के मुकाबले यह 18 पैसे के नुकसान से 75.08 प्रति डॉलर पर बंद हुआ. वहीं, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत बढ़कर 93.76 हो गया.

IBJA के रेट

अगर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स असोसिएशन लिमिटेड यानी IBJA के रेट पर नजर डालें तो आखिरी अपडेट के साथ आज सोने-चांदी की कीमत कुछ ऐसे है- (ये कीमतें प्रति ग्राम पर बिना GST चार्ज के बताई गई हैं)

999 (प्योरिटी)- 48,142
995- 47,949
916- 44,098
750- 36,107
585- 28,163
सिल्वर 999- 65,653

Video : दिल्ली: चांदनी चौक के सर्राफा बाज़ार कूचा महाजनी के ज्वैलर्स की बढ़ी परेशानियां, जानें क्यों?

लेखक NDTV Profit Desk