Gold Price Today: आज क्या है सोने-चांदी का भाव, खरीदारी से पहले यहां चेक करें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today 12 June 2023: देश में आज 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Rate) 150 रुपये यानी 0.25% बढ़कर 59,830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है.

Gold-Silver Price : दिल्ली में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का रेट 60,600 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

Gold-Silver Price Update: आज सोने-चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए अच्छी खबर है. देश में आज यानी 12 जून 2023 को सोने-चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट आई है. ऐसे में अगर आप सोने-चांदी की खरीदारी करने जा रहे हैं तो आपके लिए यह पता करना जरूरी है कि आज सोना-चांदी किस रेट (Gold-Silver Rate Today) पर मिल रहा है.सोने-चांदी की खरीद से पहले आज के लेटेस्ट रेट के बारे में पता कर लें. यहां हम आपको सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट (Gold Rate In India) के बारे में बताने जा रहे हैं.

देश में आज 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Rate) 150 रुपये यानी 0.25% बढ़कर 59,830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है. जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत (Gold Price Today) 54,810 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. इसके साथ ही आज चांदी की कीमत (Silver Price Today) 0.68% यानी 500 रुपये प्रतिकिलो बढ़कर 73,200 रुपये प्रतिकिलो हो गई है.

देश के महानगरों में आज सोने की कीमत (Gold Price)

  • दिल्ली में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का रेट 60,600 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट  55,550 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
  • मुंबई में 24 कैरेट सोना 60,450 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 55,400 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है.
  • कोलकाता में 24 कैरेट सोना 60,450 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 55,400 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा है.
  • चेन्नई में 24 कैरेट सोने का रेट 52,285 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट 47,927 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

आपको बता दें कि 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध (99.9 प्रतिशत) माना जाता है. 24 कैरेट सोने का इस्तेमाल सोने के सिक्के और बार बनाने में होता है. जबकि 22 कैरेट सोना ज्वैलरी बनाने के लिए बेहतर माना जाता है.
 

लेखक NDTV Profit Desk