‎मोबाइल इंटरनेट यूजर्स के लिए गूगल की नई पहल

प्रमुख इंटरनेट कंपनी गूगल ने एक नई पहल की शुरुआत की है, जिससे कंपनियों को देश के सात करोड़ से अधिक मोबाइल इंटरनेट उपयोक्ताओं तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

प्रमुख इंटरनेट कंपनी गूगल ने एक नई पहल की शुरुआत की है, जिससे कंपनियों को देश के सात करोड़ से अधिक मोबाइल इंटरनेट उपयोक्ताओं तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

कंपनी के आधिकारिक ब्लॉग के अनुसार इसके तहत फर्मों को मोबाइल साइट मुफ्त में बनाने में मदद की जाएगी। गूगल का कहना है कि कंपनियां अब यह देख भी पाएंगी कि स्माटफोन पर उनकी वेबसाइट कैसे दिखती है। इसके अलावा यह वेबसाइट मोबाइल पर सबसे अधिक देखी जा रही खबरों समेत अनेक तरह की सूचनाएं प्रदान करेगा।

लेखक NDTV Profit Desk