सरकार ने स्पाइसजेट को संकट से उबारने के उपाय करने की संभावना नकारी

सरकार ने आर्थिक संकट से जूझ रही एयरलाइन स्पाइसजेट को उबारने के लिए उपाय करने की संभावना को नकार दिया है।

नागर विमानन मंत्री अशोक गजपति राजू

सरकार ने आर्थिक संकट से जूझ रही एयरलाइन स्पाइसजेट को उबारने के लिए उपाय करने की संभावना को नकार दिया है।

नागर विमानन मंत्री अशोक गजपति राजू ने नागर विमानन महानिदेशालय द्वारा स्पाइसजेट के खिलाफ उठाए गए कदमों को सही ठहराया। इन कदमों में एयरलाइन द्वारा परिचालन उपयोग में नहीं लाये जा रहे स्लाट की वापसी शामिल है।

राजू ने एक चैनल द्वारा पूछे गए सवाल में कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि सरकार अपने ऊपर इस तरह का ऋण (बोझ) लेने की स्थिति में है।’’

लेखक NDTV Profit Desk