सरकार ने आयातित सोने के लिए शुल्क मूल्य घटाया, चांदी पर बढ़ाया

सरकार ने आयातित सोने पर शुल्क मूल्य घटाकर 398 डॉलर प्रति दस ग्राम कर दिया। वहीं, चांदी पर इसे मामूली बढ़ोतरी के साथ 643 डॉलर प्रति किलोग्राम कर दिया गया।

फाइल फोटो

सरकार ने आयातित सोने पर शुल्क मूल्य घटाकर 398 डॉलर प्रति दस ग्राम कर दिया। वहीं, चांदी पर इसे मामूली बढ़ोतरी के साथ 643 डॉलर प्रति किलोग्राम कर दिया गया।

आयात शुल्क मूल्य वह आधार मूल्य होता है, जिसके जरिये सीमा शुल्क तय होता है, जिसे उत्पाद का मूल्य कम करके नहीं दिखाया जा सके। अभी तक सोने पर शुल्क मूल्य 405 डॉलर प्रति दस ग्राम व चांदी पर 642 डॉलर प्रति किलोग्राम था। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस बारे में अधिसूचना केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीईसी) ने जारी की है।

बहुमूल्य धातुओं के अलावा आयातित ब्रास स्क्रैप पर शुल्क मूल्य 3,906 डॉलर प्रति टन से बढ़ाकर 3,930 डॉलर प्रति टन किया गया है। वहीं पोस्ता का शुल्क मूल्य 2,781 डॉलर प्रति टन से बढ़ाकर 3,154 डॉलर प्रति टन किया गया है।

लेखक NDTV Profit Desk
जरूर पढ़ें
1 दूसरे हाफ में बाजार में रही हल्की तेजी, निफ्टी 22,500 के करीब बंद
2 आज NSE-BSE में DR साइट पर स्पेशल ट्रेडिंग, जानें पूरा शेड्यूल
3 FIIs ने की 1,617 करोड़ रुपये की खरीदारी, देश का फॉरेक्स रिजर्व बढ़कर $644.15 बिलियन
4 Lok Sabha Elections 2024: ड्रीम सिटी में 2047 का सपना लेकर आया हूं, हमने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला: PM