यूनान संकट का आईसीआईसीआई बैंक पर असर नहीं : चंदा कोचर

देश के सबसे बड़े निजी बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने सोमवार को कहा कि यूनान संकट का उस पर कोई असर नहीं होगा क्योंकि उसका यूरोप में उसने कोई पैसा नहीं लगा है।

देश के सबसे बड़े निजी बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने सोमवार को  कहा कि यूनान संकट का उस पर कोई असर नहीं होगा क्योंकि उसका यूरोप में उसने कोई पैसा नहीं लगा है।

आईसीआईसीआई बैंक की कार्यकारी निदेशक चंदा कोचर ने यहां 21वीं सालाना आम बैठक के अवसर पर कहा, ‘यूरोप में हमने कोई कर्ज नहीं दिया है। हमने वहां किसी कंपनी को धन नहीं दिया है। इसलिए यूनान संकट के बैंक पर असर का सवाल ही नहीं उठता है।’

उल्लेखनीय है कि यूनान के ऋण संकट को लेकर दुनिया भर में चिंता जताई जा रही है। वित्त सचिव राजीव महर्षि ने नई दिल्ली में कहा कि सरकार इस बारे में भारतीय रिजर्व बैंक के संपर्क में है जो कि जरूरत पड़ने पर उचित कदम उठाएगा।’

लेखक NDTV Profit Desk