गुजरात दो करोड़ LED बल्ब वितरित करने वाला देश का पहला राज्य

केंद्र सरकार की उजाला योजना के तहत दो करोड़ एलईडी बल्ब वितरित करने वाला गुजरात देश का पहला राज्य बन गया है.

प्रतीकात्मक तस्वीर

केंद्र सरकार की उजाला योजना के तहत दो करोड़ एलईडी बल्ब वितरित करने वाला गुजरात देश का पहला राज्य बन गया है.

बिजली मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में बताया कि सरकार की उजाला (उन्नत ज्योति बाय अफोर्डेबल एलईडी फॉर ऑल) योजना के तहत दो करोड़ एलईडी वितरित करने वाला गुजरात देश का पहला राज्य बन गया है.

बयान के मुताबिक गुजरात ने यह आंकड़ा महज 96 दिन में प्राप्त किया है और इससे करीब 42 लाख परिवारों को लाभ हुआ
है.

लेखक Bhasha