माइक्रोसॉफ्ट करेगी बड़ी छंटनी की घोषणा

माइक्रोसाफ्ट ने अब तक की सबसे बड़ी छंटनी की घोषणा की योजना बनाई है और यह भारतीय मूल के कार्यकारी सत्या नडेला के पद ग्रहण के बाद से कर्मचारियों की छंटनी का पहला मौका होगा।

प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी माइक्रोसाफ्ट ने अब तक की सबसे बड़ी छंटनी की घोषणा की योजना बनाई है और यह भारतीय मूल के कार्यकारी सत्या नडेला के पद ग्रहण के बाद से कर्मचारियों की छंटनी का पहला मौका होगा। नडेला ने पिछले सप्ताह कर्मचारियों के लिए जारी चिट्ठी में सांगठनिक बदलाव का संकेत दिया था।

न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के मुताबिक माइक्रोसॉफ्ट की गुरुवार को छंटनी की घोषणा करने की योजना है और यह अब तक की सबसे बड़ी छंटनी होगी।

इससे पहले, 2009 में सबसे अधिक संख्या में कर्मचारियों की छंटनी हुई थी, जब 5,800 लोग इससे प्रभावित हुए थे। नडेला ने अपनी चिट्ठी में कहा था कि माइक्रोसॉफ्ट जुलाई में संगठनात्मक बदलाव की घोषणा करेंगे।

लेखक NDTV Profit Desk