आईसीआईसीआई बैंक ने 18 कर्मचारियों को निलंबित किया

आईसीआईसीआई बैंक ने आज अपने 18 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। बैंक सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि धन शोधन आरोपों को लेकर जांच जारी है।

आईसीआईसीआई बैंक ने आज अपने 18 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। बैंक सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि धन शोधन आरोपों को लेकर जांच जारी है। यह जांच दो सप्ताह में पूरी कर ली जाएगी।

एक ऑनलाइन पोर्टल द्वारा आईसीआईसीआई बैंक समेत तीन बैंकों पर धन शोधन के आरोप लगाये गए थे।

लेखक NDTV Profit Desk