अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने मंगलवार को कहा कि भारत अपेक्षाकृत मंदी के दौर से उबर गया है और उसकी वृद्धि दर एक बार फिर पांच प्रतिशत के स्तर के ऊपर पहुंचने की उम्मीद है।
ADVERTISEMENT
आईएमएफ के मुख्य अर्थशास्त्री आलिवियर ज्यां ब्लानकार्ड ने संगठन तथा विश्व बैंक की सालाना बैठक के पहले दिन यह बात कही। उन्होंने कहा, कुछ देश उबर गए हैं या लगभग उबरने वाले हैं, लेकिन बाकी अब भी संघर्ष कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, भरोसा बहाल होने तथा नीतिगत पहलों के चलते भारत अपनी अपेक्षाकृत मंदी से उबर गया है और वृद्धि दर एक बार फिर पांच प्रतिशत से अधिक रहना अपेक्षित है।