पहली बार जारी हुए आयकर के आंकड़े, महाराष्ट्र अव्वल, दिल्ली दूसरे नंबर पर...

देश के इतिहास में पहली बार इस तरह जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2011 में कुल व्यक्तिगत करदाताओं की संख्या चार करोड़ थी, जो 2014 में बढ़कर पांच करोड़ से कुछ अधिक हो गई है।

पिछले 16 साल में विभिन्न वर्गों के लोगों द्वारा घोषित अपनी आय सहित प्रत्यक्ष करों से जुड़े ढेरों आंकड़े सरकार द्वारा सार्वजनिक किए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "यह पारदर्शिता की ओर एक बड़ा कदम है... और उम्मीद है कि इससे शोधकर्ताओं और विश्लेषकों को काफी मदद मिलेगी..."
 

(इनपुट भाषा से भी)
लेखक NDTVKhabar.com team