अफ्रीका को 10 अरब डॉलर का रियायती कर्ज और 60 करोड़ डॉलर की मदद देगा भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन के आखिरी दिन अफ्रीका को 10 अरब डॉलर का कर्ज देने की घोषणा की। यह मौजूदा कर्ज कार्यक्रम के अतिरिक्त होगा।

अफ्रीकी देशों के राष्ट्राध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करते पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन के आखिरी दिन अफ्रीका को 10 अरब डॉलर का कर्ज देने की घोषणा की। यह मौजूदा कर्ज कार्यक्रम के अतिरिक्त होगा। मोदी ने कहा, 'अफ्रीकी देशों के साथ भारत की साझेदारी को मजबूती देने के लिए अगले पांच साल में अफ्रीका को 10 अरब डॉलर का रियायती कर्ज मुहैया कराया जाएगा, जो मौजूदा ऋण कार्यक्रम से अलग होगा।'

अफ्रीकी देशों के छात्रों को 50,000 स्कॉलरशिप
मोदी ने भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन के आखिरी दिन अफ्रीकी महाद्वीप को 60 करोड़ डॉलर की आर्थिक सहायता और भारत में अफ्रीकी देशों के छात्रों को 50,000 छात्रवृत्तियां देने का वादा भी किया। उन्होंने कहा, 'हम 60 करोड़ डॉलर की बड़ी आर्थिक सहायता भी प्रदान करेंगे, जिसमें भारत-अफ्रीका विकास कोष का 10 करोड़ डॉलर और भारत-अफ्रीका स्वास्थ्य कोष का एक करोड़ डॉलर शामिल होगा।' पीएम मोदी ने कहा, 'इसमें अगले पांच साल में भारत में 50,000 छात्रवृत्तियां भी शामिल होंगी। इससे पैन अफ्रीका ई-नेटवर्क और अफ्रीकी देशों में कौशल एवं प्रशिक्षण संस्थानों के विस्तार में मदद मिलेगी।'

भारतीयों और अफ्रीकियों की धड़कन एक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और अफ्रीकी देशों की यह मुलाकात दुनिया की एक तिहाई मानवजाति को एक छत के नीचे ले आई है। उन्होंने कहा, '1.25 अरब भारतीयों और 1.25 अरब अफ्रीकियों के दिलों की धड़कन एक है। यह सिर्फ भारत और अफ्रीका की मुलाकात नहीं है। आज एक-तिहाई मानवजाति के सपने एक छत के नीचे इकट्ठा हुए हैं।' (पढ़ें- ये भारत और अफ्रीका की सदी है : पीएम मोदी)

लेखक Reported By Ians
जरूर पढ़ें
1 FIIs ने की 2,118 करोड़ रुपये की बिकवाली, अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से रिहा
2 अप्रैल में नॉन-वेज थाली हुई सस्ती, पर वेज थाली के बढ़े दाम, जानिए वजह!
3 50 दिन बाद जेल से बाहर निकले CM अरविंद केजरीवाल, 1 जून तक के लिए सुप्रीम कोर्ट ने दी है जमानत