भारत का राजकोषीय घाटा बढ़कर 8.5 प्रतिशत हो सकता है : आईएमएफ

आईएमएफ ने जीडीपी वृद्धि में नरमी, रुपये में गिरावट तथा ऊंची तेल कीमतों को ध्यान में रखते हुए यह अनुमान लगाया है।

आईएमएफ

अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने आज कहा कि भारत का राजकोषीय घाटा इस वित्त वर्ष में बढ़कर जीडीपी का 8.5 प्रतिशत हो सकता है।

आईएमएफ ने जीडीपी वृद्धि में नरमी, रुपये में गिरावट तथा ऊंची तेल कीमतों को ध्यान में रखते हुए यह अनुमान लगाया है। आईएमएफ ने बुधवार को भारत के लिए वृद्धि दर अनुमान (2013) को घटाकर 3.75 प्रतिशत किया था।

अक्तूबर 2013 राजकोषीय निगरानी रपट में आईएमएफ ने कहा है, वित्त वर्ष 2013-14 में घाटा बढ़कर जीडीपी का 8.5 प्रतिशत होने का अनुमान है।

लेखक NDTV Profit Desk