इंडिगो ने शेयर बिक्री के लिए मूल्य दायरा 700-765 रुपये तय किया

इंडिगो की मूल कंपनी इंटर ग्लोब एविएशन ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए मूल्य दायरा 700 से 765 रुपये तय किया है। इसके जरिये कंपनी 3,268 करोड़ रुपये तक जुटा सकती है। कंपनी का आईपीओ 27 अक्टूबर को खुलेगा और 29 अक्टूबर को बंद होगा।

प्रतीकात्मक चित्र

इंडिगो की मूल कंपनी इंटर ग्लोब एविएशन ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए मूल्य दायरा 700 से 765 रुपये तय किया है। इसके जरिये कंपनी 3,268 करोड़ रुपये तक जुटा सकती है। कंपनी का आईपीओ 27 अक्टूबर को खुलेगा और 29 अक्टूबर को बंद होगा। एंकर निवेशकों के लिए शेयर आवंटन के लिए 26 अक्टूबर की तारीख तय की गई है।

पेशकश के तहत इंटर ग्लोब 1,272.2 करोड़ रुपये मूल्य के नए शेयर जारी करेगी। साथ ही 2.61 करोड़ से अधिक शेयर बिक्री के लिए रखे जाएंगे। अन्य में राहुल भाटिया भी अपने 3.06 करोड़ शेयर बेच रहे हैं।

सार्वजनिक घोषणा के तहत 10 रुपये अंकित मूल्य के शेयर के लिए मूल्य दायरा 700 से 765 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। उच्च मूल्य पर शेयर बिक्री से कंपनी को 3,268 करोड़ रुपये से अधिक मिलने की उम्मीद है। कंपनी का शेयर बीएसई और एनएसई दोनों बाजारों में सूचीबद्ध कराने की योजना है।

लेखक Reported by Bhasha