इंफोसिस ने आर शेषासयी को गैर-कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त किया

देश की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस ने कहा कि उसके बोर्ड ने आर शेषासयी को गैर-कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त किया है।

देश की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस ने कहा कि उसके बोर्ड ने आर शेषासयी को गैर-कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त किया है।

शेषासयी इस पद पर केवी कामत की जगह लेंगे और उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की गई है।

उल्लेखनीय है कि कामत इन्फोसिस बोर्ड के चेयरमैन व स्वतंत्र निदेशक पद से हट रहे हैं। भारत सरकार की ओर से उन्हें ब्रिक्स बैंक का पहला अध्यक्ष नामांकित किया गया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा है कि शेषासयी जनवरी 2011 से ही बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक हैं और वे ऑडिट समिति के चेयरपर्सन भी हैंm

लेखक NDTV Profit Desk