इंफोसिस का मुनाफा दूसरी तिमाही में 9.8 प्रतिशत बढ़ा

देश की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सेवा कंपनी इंफोसिस का समेकित मुनाफा 30 सितंबर 2015 को समाप्त दूसरी तिमाही के दौरान 9.8 प्रतिशत बढ़कर 3,398 करोड़ रुपए हो गया।

इंफोसिस कार्यालय (फाइल फोटो)

देश की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सेवा कंपनी इंफोसिस का समेकित मुनाफा 30 सितंबर 2015 को समाप्त दूसरी तिमाही के दौरान 9.8 प्रतिशत बढ़कर 3,398 करोड़ रुपए हो गया।

बेंगलुरु में इंफोसिस का मुख्यालय है और कंपनी को पिछले साल की इसी अवधि में 3,096 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। इंफोसिस ने बंबई शेयर बाजार को बताया कि दूसरी तिमाही में कंपनी की आय 17.2 प्रतिशत बढ़कर 15,635 करोड़ रुपए हो गई जो पिछले साल की इसी अवधि में 13,342 करोड़ रुपए थी।

इंफोसिस को चालू वित्त वर्ष की अप्रैल से जून की तिमाही के दौरान 3,030 करोड़ रपए का मुनाफा और 14,354 करोड़ रुपए की आय हुई थी।

लेखक Bhasha