वॉलमार्ट लॉबिंग की जांच करने वाली समिति ने रिपोर्ट सौंपी

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश मुकुल मुद्गल की अध्यक्षता में गठित इस समिति ने पायलट को उनके निवास पर रिपोर्ट सौंपी।

खुदरा क्षेत्र की प्रमुख अमेरिकी कंपनी वॉलमार्ट की भारतीय बाजार में प्रवेश पाने के लिए लॉबिंग गतिविधियों की जांच के लिए गठित समिति ने शनिवार को अपनी रपट कारपोरेट मामलों के मंत्री सचिन पायलट को सौंप दी।

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश मुकुल मुद्गल की अध्यक्षता में गठित इस समिति ने पायलट को उनके निवास पर रिपोर्ट सौंपी।

बहरहाल, रिपोर्ट की विस्तृत जानकारी तुरंत उपलब्ध नहीं हो सकी है।

लेखक NDTV Profit Desk