भारत में आज से बिकेगा एप्पल आईफोन 5, कीमत 45,000 से शुरू

लोगों में आईफोन का क्रेज कुछ ऐसा है कि बाजार में आने से पहले ही सारे फोन बुक हो चुके हैं। आज इस फोन को वही लोग ले सकते हैं, जिन्होंने करीब एक हफ्ते पहले इसकी बुकिंग कराई हो।

शुक्रवार से एप्पल आईफोन 5 भारतीय बाजारों में आ रहा है। लोगों में आईफोन का क्रेज कुछ ऐसा है कि बाजार में आने से पहले ही सारे फोन बुक हो चुके हैं। आईफोन 5 एप्पल के सभी स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।

आज इस फोन को वही लोग ले सकते हैं, जिन्होंने करीब एक हफ्ते पहले इसकी बुकिंग कराई हो। 16 जीबी वाले आईफोन 5 मॉडल की कीमत 45,000 से 48,000 रुपये, 32 जीबी वाले मॉडल की 51,000 से 53,000 रुपये और 64 जीबी वाले मॉडल की कीमत 58,000 से 61,000 रुपये के बीच हो सकती है।

लेखक NDTV Profit Desk