फायर अलार्म बजने से जेट एयरवेज के विमान में मचा हड़कंप

राष्ट्रीय राजधानी से भोपाल के लिए उड़ान भरने जा रहे जेट एयरवेज के एक विमान में सुबह फायर अलार्म बजने से हड़कंप मच गया और यह उड़ान रद्द करनी पड़ी।

राष्ट्रीय राजधानी से भोपाल के लिए उड़ान भरने जा रहे जेट एयरवेज के एक विमान में सुबह फायर अलार्म बजने से हड़कंप मच गया और यह उड़ान रद्द करनी पड़ी।

हवाईअड्डा सूत्रों ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 5 बजकर 45 मिनट पर हुई। विमान में सवार 70 लोगों में से किसी को भी इस घटना में कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

कॉकपिट उड़ान पैनल में पायलटों के अलार्म बजता देखने पर एटीआर 72 टबरे प्रॉप एयरक्राफ्ट की उड़ान संख्या 9 डब्ल्यू 2654 को रद्द कर दिया गया।

सूत्रों ने बताया कि विमान बाड़े में लौट गया और यात्रियों को उतार दिया गया। उन्हें बाद में एक अन्य विमान से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

लेखक NDTV Profit Desk