जेट, स्पाइसजेट ने किराये में छूट की घोषणा की

जेट एयरवेज ग्रुप ने आज किरायों में 50 प्रतिशत छूट की घोषणा की। स्पाइसजेट ने भी बाद में इसी तरह की पेशकश की।

जेट एयरवेज ग्रुप ने आज किरायों में 50 प्रतिशत छूट की घोषणा की। स्पाइसजेट ने भी बाद में इसी तरह की पेशकश की।

जेट ने सभी घरेलू मार्गों पर 1499 रुपये के शुरुआती किराये पर यात्रा की पेशकश की है। कंपनी का कहना है कि यात्री आधार किराए तथा ईंधन अधिभार में 50 प्रतिशत तक छूट का लाभ उठा सकेंगे। यह पेशकश एक-चार अगस्त तक रहेगी तथा यात्रा एक सितंबर से की जा सकेगी।

इसी तरह स्पाइसजेट एक अगस्त से सस्ती टिकटें बेचेगी, जिन पर यात्रा 1 सितंबर से 15 दिसंबर तक की जा सकेगी। इसका शुरुआती किराया 2099 रुपये है।

लेखक NDTV Profit Desk