जियो फोन की बुकिंग शुरू होते ही ठप हुई वेबसाइट, ऐप भी हुआ डाउन

शाम को ठीक साढ़े पांच बजते ही जैसे ही वेबसाइट पर प्री-बुकिंग शुरू हुई, तो लाखों लोगों ने एकसाथ साइट पर फोन के बुकिंग शुरू की. एकसाथ बड़ी संख्या में लोगों का साइट पर आने से साइट इस बोझ को सहन नहीं कर पाई और ठप हो गई.

रिलायंस ने जियो के फीचर फोन के माध्यम से 50 करोड़ लोगों को अपना ग्राहक बनाने का लक्ष्य रखा है

जियोफोन की प्री-बुकिंग के लिए इंतजार में बैठे लोगों को बुकिंग शुरू होने के बाद भी इंतजार ही करना पड़ा. शाम को ठीक साढ़े पांच बजते ही जैसे ही वेबसाइट पर प्री-बुकिंग शुरू हुई, तो लाखों लोगों ने एकसाथ साइट पर फोन के बुकिंग शुरू की. एकसाथ बड़ी संख्या में लोगों का साइट पर आने से साइट इस बोझ को सहन नहीं कर पाई और ठप हो गई. मायजियो ऐप भी एकदम डाउन हो गया. आलम यह रहा कि कई लोग तो वेबसाइट ही नहीं खोल पाए.कंपनी ने फोन की बुकिंग के लिए दो प्लेटफार्म वेबसाइट और ऐप दिए थे. दोनों ही प्लेटफार्म पर लोगों की निराशा हाथ लगी. 
 

यह भी पढ़ें:  Jio Phone के सभी फीचर और स्पेसिफिकेशन का हुआ खुलासा
लेखक NDTVKhabar News Desk